Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस में टिकट बिक्री का आरोप : मंत्री कश्यप बोले- पैसे से टिकट लेने वाले प्रत्याशी जनप्रतिनिधि बनकर करते हैं लूट, दीपक बैज ने कहा- हम BJP की तरह कैंडिडेट नहीं बदलते

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने देर रात नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत पद के उम्मीदवार की घोषणा की. इससे पहले राजीव भवन में कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर टिकट खरीदी बिक्री का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. जिससे प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. इस मामले को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी पलटवार किया है.

मंत्री केदर कश्यप का कांग्रेस पर हमला

मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में टिकटों की खरीदी बिक्री चरम पर है. कांग्रेस के नेता ही कांग्रेस के नेतृत्व पर यह आरोप लगाते आए हैं. कांग्रेस में जो प्रत्याशी अपनी टिकट को पैसे से खरीदता है. वह जनप्रतिनिधि बनकर पैसा जनता से वसूल करता है.

उन्होंने कहा कि अब तक का कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब वह संगठन में रहते हैं तो टिकटों की खरीदी बिक्री करके पैसों की लूट करते हैं और जब सत्ता में रहते हैं तो गरीब जनता को नोच कर, भ्रष्टाचार के माध्यम से पैसा अर्जित करते हैं. कुल मिलाकर कांग्रेस का एजेंडा केवल लूट है. अतः जनता को सावधान रहना चाहिए कि कोई भी कांग्रेस का प्रत्याशी चुनकर आएगा तो वह केवल भ्रष्टाचार ही करेगा.

हम भाजपा की तरह नहीं बदलते कैंडिडेट : दीपक बैज

मंत्री केदार कश्यप के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि केदार कश्यप के वन विभाग भर्ती में कितना भ्रष्टाचार हुआ है. वन विभाग में कितना जमीन बेचे पहले ये बताएं. बीजेपी की तरह हम कैंडिडेट नहीं बदलते.
दिन को अलग शाम को अलग. केदार कश्यप बताएं कि भाजपा में प्रत्याशी पैसे लेकर चेंज कर रहे हैं क्या.

कांग्रेस की सूची जारी होने और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि देर रात दस नगर निगमों की सूची जारी हुई, बेहद संतुलित नाम है, बेहतर प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं. मजबूती के साथ चुनाव लडे़ंगे. टिकट नहीं मिलने पर थोड़ी तकलीफ होती है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बात हो तो कार्यकर्ता मुझसे बात करें. मैं खुद रूठो को मानने बैठा हूं.