Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मध्यप्रदेश में सभी निवेशकों और उद्योगपतियों का है स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर के सभी निवेशकों और उद्योगपतियों का मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आहवान करते हुए स्वागत किया है। उन्होंने राउंड-टेबल मीटिंग में संवाद करते हुए कहा कि निवेशकों और उद्योगपतियों को आईटी और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में निवेश करने पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश अंतर्गत इंटरैक्टिव सेशन में आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर की राउंडटेबल मीटिंग में निवेशकों और उद्योगपतियों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आईटी, आईटीइएस और ईएसडीएम सेक्टर की मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के एक्सीलेंस कॉलेज, आईटीआई और विश्वविद्यालयों में रोजगार परक कोर्सेस का संचालन किया जा रहा है। इनसे इस सेक्टर में मानव संसाधन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में हरसंभव मदद मिलेगी। यह क्षेत्र वर्तमान परिदृश्य में सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाला है।

इंटरैक्टिव सेशन में वैश्विक व राष्ट्रीय परिदृश्य में आईटी में किये जा रहे प्रयासों व क्षेत्र की आवयश्कता के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई। निवेशकों और उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में आईटी क्षेत्र की प्रगति के लिए निवेशकों और उद्योगपतियों ने टेक्नीशियन की उपलब्धता, क्रिएटिव डिजाइनर, इनक्यूबेटर की सुविधा, यूनिकॉर्न और स्टार्ट-अप के लिए इको सिस्टम, कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, आईटी यूनिवर्सिटी, फंड मैनेजमेंट आदि पर विचार रखे और सकारात्मक सुझाव दिए।