Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहलगाम हमले के शोक में BJP के सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित, दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भाजपा पदाधिकारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकी हमले में धर्म पूछकर किए गए भीषण नरसंहार 28 पर्यटकों की हृदय विदारक मृत्यु पर गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है। भाजपा ने इस हमले के शोक में अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को आहूत डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा और विचार गोष्ठी के साथ ही आगामी 25 अप्रैल को वक्फ बोर्ड सुधार कानून जनजागरण अभियान के निमित्त होने वाली कार्यशाला स्थगित को गई है. सभा में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक मुख्य वक्ता थे. 25 अप्रैल को एक कार्यशाला में मार्गदर्शन करने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम आने वाले थे उसे भी स्थगित किया गया है.

श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित सभी पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यक्रम व प्रवास स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष देव व भाजपा पदाधिकारी 24 अप्रैल को राजधानी में समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मीरानिया के अंतिम संस्कार में शिरकत कर स्व. मीरानिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. स्व. मीरानिया की पहलगाम आतंकी हमले में मृत्यु हुई है.