Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं अलका लांबा – “नारी न्याय” की लड़ाई हक मिलने तक रहेगी जारी

धमतरी- कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. वे सोमवार को धमतरी पहुंच कर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। महिला सम्मेलन में धमतरी समेत आसपास के जिलों की हजारों महिलाओं ने शिरकत की.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि, हमारे नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की और यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी. हमें देश की आधी आबादी के लिए उसका अधिकार चाहिए, अब हमें संपूर्ण नारी-न्याय चाहिए. महिलाओं को आर्थिक संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय का हक मिलने तक “नारी न्याय” की लड़ाई “न्याय का हक़ मिलने तक” जारी रहेगी. राहुल गांधी का सपना है कि आगामी वर्षों में 50% राज्यों की मुख्यमंत्री महिला हो.

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे 11 सीट जीतने के लिए एक जुट होकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर महिला विरोधी भाजपा सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त देने को तत्पर हैं.

सम्मेलन में प्रभारी सुनीता सहरावत समेत विधायक व पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, संगीता सिन्हा, सावित्री मंडावी, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव प्रीति उपाध्याय, महापौर विजय देवांगन सहित महिला कांग्रेस के धमतरी शहर जिला अध्यक्ष सूर्य प्रभा चेट्टियार और धमतरी ग्रामीण अध्यक्ष धनेश्वरी साहू भी उपस्थित रहीं.