Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सरगुजा संभाग में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, अन्य संभागों में कमजोर हुआ मानसून

रायपुर। सावन खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में अब मानसून कमजोर हो चुका है. हालांकि सरगुजा संभाग में मानसून की गतिविधियां अब भी जारी है. मौसम विभाग में आज प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अगले 5 दिनों के लिए सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के अधिकतम जिलों में बारिश होगी. एक-दो स्थान पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. वहीं अन्य संभागों में मानसून कमजोर हो चुका है. रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभागों के एक दो स्थानों पर  गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है.

सोमवार को ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

बीते दिन सोमवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षो दर्ज की गई. सरगुजा संभाग के बलरामपुर में भारी बारिश हुई. प्रदेश भर में सबसे अधिक बारिश बलरामपुर के कुसमी में 7 सेंटिमीटर दर्ज की गई.

वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और प्रदेश का न्यूनतम तापमान सोनहत में 21. 01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.