Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

7 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में लोगों को उमस और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 30 डिग्री के ऊपर रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश में ह्यूमिडिटी की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक बारिश हो सकती है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में रुक-रूककर बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।