Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सीनियर सिटीजन के लिए एयर इंडिया का खास ऑफर: टिकट पर 25% तक छूट, UPI पेमेंट पर मिलेगा एक्स्ट्रा डिस्काउंट

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यात्री फ्लाइट टिकट पर आकर्षक छूट का फायदा उठा सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट के बेस प्राइस पर 25% तक की छूट दी जाएगी। यह सुविधा इकोनॉमी और बिजनेस क्लास दोनों कैटेगरी की टिकटों पर लागू होगी। इसके अलावा, यदि यात्री टिकट बुकिंग के समय UPI से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें ₹200 तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को UPIPROMO प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा।
बुकिंग के बाद यदि यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदलना चाहते हैं, तो उन्हें एक बार फ्री में तारीख बदलने की सुविधा भी मिलेगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर भी ऑफर

एयर इंडिया ने यह ऑफर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए भी लागू किया है। इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट के बेस प्राइस पर 10% तक की छूट दी जाएगी। इसमें भी इकोनॉमी और बिजनेस क्लास दोनों शामिल हैं।

साथ ही, यात्रियों को 10 किलो अतिरिक्त सामान या एक अतिरिक्त बैग बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ले जाने की अनुमति होगी। UPI से पेमेंट करने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग पर यात्रियों को ₹2000 तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी।