Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

टेकऑफ के दो मिनट बाद क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, पूर्व CM विजय रूपाणी थे सवार, बड़ी संख्या में यात्रियों की जान जाने की आशंका

अहमदाबाद।   गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एयर इंडिया का इंटरनेशनल विमान, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था, टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर, कुल 242 लोग सवार थे।

हादसे की भयावहता और बढ़ गई जब यह जानकारी सामने आई कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद थे। रूपाणी निजी दौरे पर लंदन जा रहे थे। हादसे के तुरंत बाद पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

विमान ने दोपहर 1:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन 1:40 बजे मेघानीनगर इलाके में जाकर क्रैश हो गया। यह क्षेत्र एक घना रिहायशी इलाका है और एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। अभी तक मृतकों या घायलों की आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली है। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दुर्घटनास्थल से उठता काला धुआं, विमान के मलबे और लोगों की चीख-पुकार साफ देखी-सुनी जा सकती है। चूंकि हादसा रिहायशी इलाके में हुआ, स्थानीय नागरिकों के हताहत होने की आशंका भी जताई जा रही है।

DGCA और अन्य विमानन एजेंसियां हादसे की जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ विमान करीब 11 साल पुराना बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था।