Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर एयरपोर्ट से फिर शुरू हुई एयर कार्गो डाक सेवा, स्पीड पोस्ट वितरण होगा और तेज

रायपुर। भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल ने डाक प्रेषण और वितरण व्यवस्था को और अधिक तेज़, सशक्त और समयबद्ध बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर से देश के विभिन्न शहरों के लिए आउटबाउंड कार्गो सेवा के माध्यम से डाक थैलों का प्रेषण दोबारा शुरू कर दिया है।

भारत सरकार के संचार मंत्रालय और सिविल एविएशन मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत यह सेवा 21 नवंबर 2025 (शुक्रवार) से पुनः आरंभ की गई। इस सुविधा के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के विभिन्न डाकघरों से बुक होने वाले स्पीड पोस्ट और स्पीड पोस्ट पार्सल अब अधिक तेज़ी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इससे डाकघरों तक आर्टिकल्स की समय पर आपूर्ति होगी और अंतिम वितरण में भी उल्लेखनीय तेजी आएगी, जिससे प्राप्तकर्ताओं को उनकी डाक निर्धारित समय पर मिल पाएगी।

फिलहाल रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, भुवनेश्वर, इंदौर, पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधे डाक प्रेषण किया जा रहा है। इसके अलावा रैंप सुविधा के तहत गुवाहाटी, पटना, लखनऊ और कोच्ची के लिए भी डाक थैलों का पारेषण किया जा रहा है।

भारतीय डाक विभाग ने कहा है कि वह आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मानव संसाधनों के उपयोग से अपनी सेवाओं की गुणवत्ता लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।