Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में “AI आधारित कार्यशाला” का सफल आयोजन, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने की प्रतिभागियों की सराहना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चल रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत, आज रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यशाला “AI आधारित कार्यशाला – नवाचार की ओर एक कदम, AI के संग” का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेड क्रॉस सभा कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें प्रोजेक्ट उदघोष टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था Artificial Intelligence (AI) के माध्यम से सरकारी योजनाओं और कार्यों को अधिक प्रभावी व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की तकनीकी जानकारी प्रदान करना।

कार्यशाला में AI विशेषज्ञ नितेश सिन्हा एवं सूरज यादव ने प्रतिभागियों को बताया कि वीडियो निर्माण के क्षेत्र में AI का किस प्रकार नवाचारपूर्ण उपयोग कर प्रस्तुतिकरण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उदघोष टीम को संबोधित करते हुए कहा –“इस कार्यशाला से प्राप्त जानकारी का उपयोग आगामी वीडियो निर्माण में अवश्य करें, जिससे शासन की योजनाएं जनमानस तक प्रभावी रूप से पहुंच सकें।” कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया और उनके उत्साह की सराहना की। इस विशेष अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती एवं नगर निगम रायपुर की उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा की उपस्थिति रही।