Special Story

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

3.29 करोड़ के इनामी 108 माओवादियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा – बस्तर में बंदूक हार रही, विश्वास जीत रहा

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी…

भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त, देखें लिस्ट…

भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 11, 2026 1 min read

रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अग्निवीर भर्ती 2026 : सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, एक अप्रैल तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं पास), ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट/वेट तथा सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

हेल्पलाइन नंबर से ले सकते हैं जानकारी

भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium के पास स्थित है। इसके लिए दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 जारी किए गए हैं। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।