Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अग्रवाल महिला मंडल, पुरानी बस्ती ने महिलाओं एवं युवतियों के लिए मेडिकल कैंप का आयोजन किया

रायपुर। रविवार 17 मार्च को अग्रवाल महिला मंडल, पुरानी बस्ती द्वारा महिलाओं एवं युवतियों की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। पंडित सुन्दर लाल शर्मा स्कूल में किए गए इस आयोजन में मुख्यतः सर्वाइकल कैंसर, योग, आहार एवं हड्डी रोग से संबंधित तकलीफ़ों पर व्यापक जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता डॉ सुमन मित्तल; डॉ भावना रुंगटा एवं डॉ मोनिका पांडेय ने अपने विषयों पर व्यापक जानकारी दी ।

शिविर में कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें अच्छा उत्साह देखने को मिला । कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला मंडल की संयोजिका ट्विंकल अग्रवाल एवं पूरी टीम ने बहुत मेहनत की ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, हरिवल्लभ अग्रवाल, कैलाश मुरारका, ममता अग्रवाल, राजकुमारी अग्रवाल, विश्वास अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला मंडल से अमिता सिंघानिया, सीमा सिंघल, शालिनी गर्ग, नेहा अग्रवाल, रानी अग्रवाल, संगीता सिंघल आदि का विशेष योगदान रहा ।