Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वन विभाग की चाकरी करने के बाद अब मजदूरी के लिए कार्यालयों का लगा रहे चक्कर, मजदूरों ने कहा- हम नहीं मांग रहे भीख…

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमण्डल में पेड़ों की कटाई, अवैध उत्खनन, वन्य जीव पलायन के मामलों के बाद अब वन विभाग पर मजदूरी भुगतान में उदासीनता का आरोप लग रहा है. मजदूरी करने के बाद मजदूरी के लिए कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर मजदूरों का कहना है कि हम मजदूरी मांग रहे भीख नहीं.

लंबित मजदूरी के लिए बड़ी संख्या में वनमंडल कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचे मजदूरों ने बताया तकरीबन 80 मजदूरों को अब तक मजदूरी नहीं मिली है. कुछ लोगों को मजदूरी देकर विभाग ने औपचारिकता तो निभा ली, लेकिन बाकी मजदूरों को मजदूरी देने के नाम पर बार-बार कार्यालय का चक्कर लगवाया जा रहा है, लेकिन मजदूरी नहीं दी जा रही है. उनका कहना है कि हम रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं, रोज-रोज के चक्कर लगाना हमारे लिए संभव नहीं है.

जानकारी के लिए बता दें कि वनमंडल के खोडरी रेंज में साल भर पहले हुए कूप कटिंग में ग्रामीणों ने मजदूरी की थी, और लगभग चार महीने चले इस काम में काम करने के बाद अब उस काम के मजदूरी भुगतान के लिए मजदूर लगभग सालभर से कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, कभी रेंज ऑफिस, तो कभी डीएफओ ऑफिस. मजदूरों का आरोप है कि अधिकारी बस उन्हें इस ऑफिस से उस ऑफिस भेज रहे, हम मजदूरी से जीवन यापन करने वाले लोग कब तक अपने ही पैसों के लिए ऐसे कार्यालयों के चक्कर लाएंगे….