Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अतिसंवेदनशील इलाके में वोटिंग के बाद हेलीकाप्टर से लौटा मतदान दल, कलेक्‍टर ने फूल देकर किया स्‍वागत

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में छत्‍तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्वक समाप्‍त हो गए। वहीं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के गरियाबंद जिले के नौ संवेदनशील क्षेत्र में से दो मतदान केंद्र आमामोरा और ओड़ से मतदान कराकर 16 सदस्यीय दल 96 घंटे बाद हेलीकाप्टर से सकुशल लौट आए हैं।

मतदान दल के सदस्यों का फूल देकर स्वागत

मतदान दल को रिसीव करने गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल खुद पुलिस ग्राउंड में बने हेलीपेड में मौजूद रहे। उन्होंने मतदान दल के सदस्यों का फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद मतदान दल को बस में बैठकर स्ट्रांग रूम लाया गया, जहां सभी की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया।

बिंद्रानवागढ़ में सबसे अधिक 81 प्रतिशत मतदान

मतदान दल से लौटे पीठासीन अधिकारियों ने पिछले 96 घंटे के अपने अनुभव को भी मीडिया से साझा किया। आमामोरा में जहां 63 प्रतिशत तो वहीं ओड़ में 79 प्रतिशत मतदान हुआ। बिंद्रानवागढ़ में सबसे अधिक 81 प्रतिशत मतदान हुआ जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक बताया जा रहा है।

वहीं राजिम में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडी प्रांगण में मीडिया से बात करते हुए गरियाबंद कलेक्टर ने बताया कि गरियाबंद जिले के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। बिन्द्रानवागढ़ में कुल 81.19 प्रतिशत मतदान हुआ।