Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने ढेर किए 2 आतंकी, IED और 2 AK राइफल बरामद

जम्मू कश्मीर।  जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. यह घटना पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद हुई. सेना ने मुठभेड़ की पुष्टि की है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. भारतीय सेना के अनुसार, मुठभेड़ तब शुरू हुई जब लगभग दो से तीन आतंकवादी बारामूला के उरी नाला में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे.

उरी नाला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक कोशिश को विफल करते हुए सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. उत्तरी कश्मीर के उरी नाले में यह घटना हुई, जहां चिनार कोर ने एक पोस्ट में जानकारी दी कि 23 अप्रैल 2025 को सरजीवन के रास्ते दो से तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था.

आतंकियों के पास से IED, दो AK राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है. चिनार कोर ने X पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि 23 अप्रैल 2025 को बारामूला में उरी नाले के सरजीवन क्षेत्र के माध्यम से दो से तीन आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया. सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चेतावनी दी और उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई.

सेना का अभियान जारी, भारी गोलीबारी में दो ढेर

सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने घुसपैठियों को चेतावनी दी और उन्हें रोकने के प्रयास में गोलीबारी हुई. अधिकारियों के अनुसार, उरी सेक्टर में चल रहे घुसपैठ रोधी अभियान के दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं. यह अभियान अभी भी जारी है और भारी गोलीबारी हो रही है. यह घुसपैठ की कोशिश मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के 24 घंटे से भी कम समय में की गई, जिसमें कम से कम 26 लोग, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे, मारे गए थे.