Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ईडी की रेड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – सदन में प्रश्न पूछा तो मेरे घर भेज दी टीम, दावा – मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं, सब षड्यंत्र का हिस्सा

भिलाई।   प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई तीन निवास पर छापा की कार्यवाही के बाद रायपुर रवाना हो गई. इसके बाद भूपेश बघेल अपने बंगले से निकलकर बाहर आए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा घबरा गई है. ईडी के पास किसी तरह का कोई सबूत नहीं है. यह सब षड्यंत्र का हिस्सा है. कांग्रेस पार्टी और मेरे खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है.

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ईडी अधिकारियों को मेरे निवास से कुछ नहीं मिला है. मेरे घर की तलाशी में मंतूराम और पुनीत गुप्ता के बातचीत की पेन ड्राइव मिली है. अभिषेक सिंह के कंपनी का बांड पेपर मिला है, जिसका नाम सुनते ही छोड़ दिया गया. कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिशें हो रही है.

बघेल ने कहा, सुबह-सुबह ईडी की टीम मेरे घर पहुंची. मैं घर पर उस वक्त चाय पीते हुए अखबार पढ़ रहा था. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि हम सर्च करने आए हैं. मैंने कहा कि सर्च वारंट कहां है. ईडी के अधिकारियों ने कहा, लेकर आ रहे हैं.

भूपेश बघेल ने कहा, कवासी लखमा ने सदन में सवाल पूछ लिया था तो उसके घर ईडी की टीम आ गई थी. एक सवाल मैंने पूछ लिया था तो मेरे घर भी ईडी की टीम आ गई. यानि अरुण साव से ज्यादा विजय शर्मा की चलती है. भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं और विधायकों का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, सभी मेरे लिए सुबह से मोर्चे पर डटे रहे. मैं सभी साथियों के साथ कहना चाहता हूं कि आप सभी सजग और सतर्क रहें.