Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस पूछताछ के बाद युवक ने की आत्महत्या, मां ने प्रधान आरक्षक पर लगाया रुपये मांगने का आरोप, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच …

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के चुकंन डांड सेमरपारा में 20 वर्षीय युवक आशीष मिंज ने आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह मामला तब और गंभीर हो गया जब मृतक की मां अलका मिंज ने प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का पर पूछताछ के नाम पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया.

मृतक की मां ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके बेटे की 16 वर्षीय प्रेमिका संध्या मिंज ने आशीष के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद युवक ने भी कीटनाशक खा लिया था, लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गया था. लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद लखनपुर पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी और युवक व उसकी मां को कई बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था.

मां का आरोप है कि 50 हजार रुपये की मांग को लेकर पुलिस का लगातार दबाव था. हाल ही में जब मां-बेटे को पुनः थाने बुलाया गया, तब थाने के ऊपरी कमरे में देर शाम तक पूछताछ की गई. शाम 7 बजे युवक को छोड़ा गया, जिसके बाद वह घर पहुंचते ही रोने लगा और मां को थाने में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी. रात में खाना खाकर वह सो गया, लेकिन अगली सुबह उसका शव घर के समीप पेड़ से लटका मिला. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक पन्ना एक्का को लाइन अटैच कर दिया.

प्रधान आरक्षक पन्नालाल से इस संबंध में मोबाइल फोन से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि कोरबा जिला की रहने वाली युवती संध्या मिंज उम्र 16 वर्ष, जो अपने मौसी के घर अंबिकापुर रहती थी, आशीष मिंज के घर पर 16 वर्षीय संध्या मिंज विगत माह पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों द्वारा मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी.

प्रधान आरक्षक ने बताया कि पूछताछ के लिए आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज को बुलाया गया था. कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आने पर नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया. जिसके बाद उन्होंने पैसे का ऑफर देकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही थी. परंतु मेरे द्वारा आशीष मिंज और उसकी मां अलका मिंज पति स्व. फूलचंद मिंज को पुलिस का सहयोग करने की बात कही गई थी और युवक से कोई मारपीट नहीं की गई है. उनके द्वारा जो भी आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं, वे सभी आरोप बेबुनियाद हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.