Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नारायणपुर में नाले में तेंदूपत्ता मिलने पर मंत्री टंकराम वर्मा ने दिलाया भरोसा, ‘गड़बड़ी पाए जाने पर होगी जांच

रायपुर। नारायणपुर में नाले में सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता फेंके जाने के मामले में मंत्री टंकराम वर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों से चर्चा करेंगे, अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो जांच करवाएंगे. 

मंत्री टंकराम वर्मा आज नारायणपुर में आयोजित आवास मेला में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की. दौरे के संबंध में उन्होंने बताया कि हमने 18 लाख पीएम आवास देने की बात की थी. मुख्यमंत्री ने अपने वादा को पूरा किया है. आज हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी जाएगी.

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने और शक्ति प्रदर्शन को लेकर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव से ही शक्तिहीन हो चुकी है. उसमें एनर्जी आने वाला नहीं है, कांग्रेस से लोगों का भरोसा उठ गया है.

सरकार द्वारा कर्मचारियों को सौगात देने पर टंकराम वर्मा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास इस अवधारणा पर बीजेपी काम कर रही है. बीजेपी का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ का समग्र विकास हो, और सुख, शांति और समृद्धि आए. सभी वर्ग के लिए सबके हितों का ध्यान रखा जाए.

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी वर्ग विशेष के लिए काम नहीं करती. हमेशा प्रदेश प्राथमिकता है, उसको तय करते हैं, उसके हिसाब से काम करते हैं. वहीं दीपक बैज के विजय बघेल को लेकर किए गए वीडियो पोस्ट पर कहा कि सरकार अपनी हर घोषणा को गंभीरता से लेती है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में घोषणा की थी. सभी बड़ी घोषणा को 100 दिन के अंदर पूरा कर दिया.