Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ED के एक्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली सुप्रीम कोर्ट की शरण

रायपुर छत्तीसगढ़ में ईडी के एक्शन के बाद अब पूर्व सीएम भूपेश बघेल को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। बघेल ने ईडी की इन कार्रवाईयों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। बघेल ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने अरेस्ट किया, उसी तरह उन्हे भी टारगेट किया जा सकता है। आपको बता दे पूर्ववर्ती सरकार में हुए शराब, कोयला और महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडीख् सीबीआई, एसीबी और ईओडब्लू की जांच में पूर्व सीएम बघेल खुद भी जांच के दायरे में है। भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती सरकार में हुए घोटालों की आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर तक पहुंच गयी है। बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब भूपेश बघेल को डर है कि ईडी उन्हे टारगेट कर गिरफ्तार कर सकती है। लिहाजा बघेल ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। दायर याचिका में पूर्व सीएम ने कहा कि जैसे उनके बेटे चैतन्य बघेल को राजनीतिक द्वेष में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, वैसे ही उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। बघेल का कहना है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है।

चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ईडी की एफआईआर में है और न ही किसी गवाह के बयान में, बावजूद इसके उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि शराब घोटाला मामले में 5 महीने पहले ईडी ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर छापेमारी की थी। ईडी की इस कार्रवाई के बाद दोबारा भूपेश बघेल के घर ईडी ने रेड की और चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने आरोप लगाया था कि विधानसभा के अंतिम दिन अडानी के मनमानी और पेड़ कटाई के मामले को कांग्रेस उठाने वाली थी। जिसे लेकर राजनीतिक द्वेष से ये कार्रवाई की गयी।