Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नेशनल हाइवे पर चक्काजाम करने के बाद आखिरकार धान खरीदी केंद्र खोलने पर बनी सहमति…

गरियाबंद। धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर नेशनल हाइवे जाम के बाद प्रशासन ने पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की लिखित सहमति दे दी है. प्रशासन की घोषणा पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए चक्काजाम खत्म किया.

बता दें कि पारागांवडीह, जंगल धवलपुर ,बेगरपाल पंचायत के लगभग 15 गांव के किसान पिछले 6 साल से पारागांवडीह में खरीदी केंद्र खोलने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन मांगों की लगातार अनदेखी पर आज दर्जनों किसानों ने सिकासेर जीरो पॉइंट के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया था.

मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसी दास ने प्रशासन का प्रतिनिधित्व किया. बातचीत के दौर के बाद जिला के अफसर चालू सत्र में खरीदी केंद्र खोलने की सहमति दे दी, जिसके बाद नेशनल हाइवे में आवाजाही बहाल हुई.