Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आखिर किसकी अनुमति से एनएचएआई की जमीन पर डंप हुई औद्योगिक राखड़, क्या बेशकीमती जमीन कब्जाने डंप की गई राखड़ ?

धरसीवा। रायपुर-बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन किनारे एनएचएआई की जमीन पर रातों रात सैंकड़ों डंफर औद्योगिक राखड़ डंप कर दी गई और वर्तमान में भी यह क्रम जारी है। यह किसकी अनुमति से हुआ इसका जवाब किसी के पास नहीं है। बड़ा सवाल यह है की कहीं यह सब एनएचएआई की सिक्स लाइन किनारे की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कोई बड़ी साजिश तो नहीं।

इस प्रतिनिधि ने जब धरसीवा और चरोदा के बीच सिक्स लाइन किनारे का नजारा देखा तो सैंकड़ों डंफर औद्योगिक राखड़ एनएचएआई के लंबे भूभाग में डंप दिखी। सिक्स लाइन के उपर भी राखड़ होने से वाहनों के आते जाते समय राखड़ उड़कर दोपहिया चालकों की आंखों में चुभ रही थी, जिससे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है।

फसलों पर भी मंडराया खतरा

भारी मात्रा में एनएचएआई की जमीन पर औद्योगिक राखड़ डंप होने से नालों के माध्यम से खेतों तक जाने वाला पानी भी लाल हो गया है यही केमिकल युक्त पानी जब खेतों में पहुंचेगा तो धान की फसल को भी बर्बाद करेगा।

निर्माण एजेंसी भी हलाकान

रातों रात एनएचएआई की जमीन पर फेंकी जा रही केमिकल युक्त औद्योगिक राखड़ से रायपुर बिलासपुर हाइवे की निर्माण एजेंसी पुंज लॉयड के कर्मचारी भी हलाकन हैं। सिक्स लाइन के उपर भी फेंकी जा रही राखड़ वाहनों के आते जाते और हवा के झोंके में उड़कर दोपहिया चालकों की आंखों में चुभ रही है। इससे कोई हादसा न हो जाए इसलिए उन्हें सिक्स लाइन से राखड़ की बार बार सफाई भी करानी पड़ रही है।

सिलतरा की नामी फैक्ट्री की है राखड़

सूत्रों से ज्ञात हुआ है की उक्त राखड़ सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की एक नामी फैक्ट्री का है। एक ओर जहां उक्त फैक्ट्री की राखड़ ठिकाने लगाने का काम चल रहा है तो वही दूसरी ओर राखड़ डंप कर जमीन का लेबल सिक्स लाइन के बराबर लाकर एनएचएआई की बेशकीमती जमीन को हड़पने की साजिश भी है।

एनएचएआई अधिकारी ने काट दिया काल

इस संबंध में इस प्रतिनिधि ने जब एनएचएआई के अधिकारी आईईएस प्रवीण को काल कर पूरी बात बताई और उनका इस मामले में पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने काल कट कर दिया। इसके बाद पुनः उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।