Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संगठन सृजन हेतु AICC के बाद PCC ऑब्जर्वर नियुक्त, मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

भोपाल।   अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ऑब्जर्वर के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं को पीसीसी ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह समेत कई विधायकों को पीसीसी ऑब्जर्वर बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बालाघाट की जिम्मेदारी दी गई है। AICC ऑब्जर्वर के साथ PCC ऑब्जर्वर संगठन सृजन का अगले 20 दिन में काम पूरा करेंगे। ये नेता, जिला अध्यक्षों के नाम का पैनल बनाकर दिल्ली भेजेंगे। अपने प्रभार वाले जिले में जाकर नेता, कांग्रेस विधायक, जनप्रतिनिधि और जनता से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिल्ली से तय होंगे। AICC इस पर अंतिम निर्णय लेगी। इसके लिए AICC और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मिलकर जिलों में ऑब्जर्वर भेजेंगे। ये ऑब्जर्वर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामों का पैनल बनाएंगे। दिल्ली में हर दावेदार से बात कर नाम फाइनल किया जाएगा।