Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा की, जानिए कहां फंसा था पेंच…

गरियाबंद। भारी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने गरियाबंद जिला पंचायत के लिए सदस्य प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर ही दी है. जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे संजय नेताम को क्षेत्र क्रमांक 7 से दोबारा मौका दिया गया है. 

कांग्रेस में गुटबाजी व कलह के चलते एक धड़ा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कराने का दांव-पेच कर रहा था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने दबाव को दरकिनार करते हुए संगठन की गरिमा और कायदों के अनुरूप नामांकन भरने के अंतिम समय में अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने आज सूची जारी की है, जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 से होमा देवी सांग, क्षेत्र क्रमांक 2 से मालती साहू, क्रमांक 3 से प्रकाश साहू, क्रमांक 4 से पुनारद ठाकुर, क्रमांक 5 से रजनी चौरे, क्रमांक 6 से सुरेखा नागेश, क्रमांक 7 से संजय नेताम, क्रमांक 8 से सरस्वती नेताम, क्रमांक 9 से उमेश डोंगरे, क्रमांक 10 से छाया देवी नेताम और क्रमांक 11 से राजकुमार प्रधान को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

क्षेत्र क्रमांक 7 के दावेदारों की दिल्ली तक रही चर्चा

अधिकृत सूची का पेंच क्रमांक 7 को लेकर फंसा था. इस सीट से पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने अपनी दावेदारी शुरू से ठोक रखी थी. लेकिन राजनीतिक विरोधियों किसी दूसरे के नाम को आगे बढ़ा दिया था. स्थिति यह हो गई कि इस सीट पर अधिकृत नाम को लेकर चर्चा दिल्ली तक पहुंच गई थी. आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद अंततः जिला कांग्रेस कमेटी को अधिकृत सूची जारी करना पड़ा.