Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शादी के 20 साल बाद दिल ऊबा तो पत्नी को मुंह जुबानी तलाक देकर साली से किया निकाह, थाने पहुंचा मामला…

धमतरी। शादी के 20 साल बाद पत्नी से मन ऊब गया तो तलाक देकर सगी साली को बेगम बनाकर पति घर पहुंच गया. समझाइश के बाद भी पति के नहीं मानने पर पहली पत्नी न्याय की गुहार लगाते हुए थाने पहुंची. पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ कुरुद थाने में अपराध दर्ज किया गया है. 

पीड़िता आरिफा खातून ने बताया कि उसकी अशरफ अली के साथ 20 साल पहले शादी हुई है, जिससे उनकी तीन बेटियां हैं. पति उसे बहुत प्रताड़ित करने लगे थे, इसके बाद तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से चले गए थे, जिसके बाद अपनी सगी साली को निकाह करके घर ले आए. इसके बाद फिर से उन्हें समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन फिर से मुंह जबानी तलाक दे दिया.

आरिफा खातून ने बताया कि इसके बाद उनके पति को समझाइश सामाजिक बैठक में धार्मिक नेताओं और समाज के बड़े-बुजुर्गों की मौजूदगी में कुरान और हदीस का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन यहां भी उसके पति ने किसी की भी बात को मानने से इनकार करते हुए तलाक दे देने का फैसला सुना दिया.

पीड़ित महिला ने कहा कि अब वह न्याय की गुहार लगाने थाने आई है. महिला की शिकायत पर कुरुद थाने में मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध कायम किया गया है.