Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र हो रहे परेशान

रायपुर।  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सम्बद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए ओपन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल अचानक बंद कर दिया है. इससे छात्र परेशान हो रहे हैं और उनके अभिभावक चिंतित हो गए हैं. वहीं कॉलेज भी परेशान हो रहे हैं. यह स्थिति तब है जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने एकेडमिक कैलेण्डर जारी कर दिया है जिसके अनुसार 16 जून से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी है. पोर्टल बंद होने का फायदा निजी विश्वविद्यालयों को मिल रहा है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट निजी विश्वविद्यालयों के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. प्राइवेट कॉलेज प्रिंसिपल एसोसिएशन जल्द रविवि प्रबंधन से मिलेगा और पोर्टल ओपन करने की मांग रखेगा.

इस संबंध में जानकारी के अनुसार पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने 23 मई को अधिसूचना जारी की गई थी कि रविवि के सम्बद्ध शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल 24 मई से ओपन की जा रही है. पोर्टल ओपन भी की गई थी लेकिन पिछले दिनों से अचानक पोर्टल बंद कर दी गई है।

आरोप : निजी विवि और यूटीडी को फायदा पहुंचाने कवायद

शिक्षाविदों का कहना है कि पोर्टल बंद करना रविवि प्रबंधन की निजी विश्वविद्यालय को फायदा पहुंचाने की कवायद तो नहीं है. वहीं, कॉलेजों में प्रवेश के लिए पोर्टल बंद करने वाले रविवि प्रबंधन ने अपने अध्ययनशाला में प्रवेश परीक्षा के लिए अप्रैल माह से ही पोर्टल ओपन कर दिया था. इस पर जानकारों का कहना है कि विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं की ज्यादातर सीटें खाली रह जाती है. ऐसे में रविवि प्रबंधन पहले अध्ययनशाला की सीटें फुल करने की मंशा तो नहीं पाल रहा है.