Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर: 2.31 एकड़ निजी भूमि पर हो रही थी अवैध प्लाटिंग, निगम ने मुरम रोड और कांक्रीट नींव काटकर रोका निर्माण कार्य

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. आज रायपुर जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर आयुक्त अविनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 8 में माधव राव सप्रे वार्ड के विप्र नगर क्षेत्र में करीब 2.31 एकड़ निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर रोक लगा दी गई है.

बता दें कि, राजधानी में जोन 8 के कमिश्नर अरुण ध्रुव के नेतृत्व, कार्यपालन अभियन्ता अभिषेक गुप्ता, उप अभियन्ता नगर निवेश रूचिका मिश्रा और सम्बंधित अधिकारियों की मौजुदगी में अभियान चलाकर लगभग 2.31 एकड़ निजी भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए स्थल पर बनाई जा रही अवैध मुरम रोड और कांक्रीट नींव को बुलडोजर की सहायता से काटने की कार्यवाही की गयी.

वहीं नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर ने जोन 8 नगर निवेश विभाग की ओर से तहसीलदार रायपुर को पत्र लिखकर सम्बंधित स्थल के भवन स्वामी की जानकारी शीघ्र निगम को देने अनुरोध किया गया है, ताकि शासन के अधिनियम के तहत अवैध प्लाटिंग करने वाले सम्बंधितों पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही शीघ्र की जा सके.