Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 7, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

UPSC में सफलता पर प्रशासन ने किया रौनक अग्रवाल का सम्मान

रायपुर। देश की प्रतिष्ठित चयन परीक्षा यूपीएससी का आज परिणाम घोषित किए गए। यह हमारे जिले के लिए गर्व के क्षण थे। इस परिणाम में हमारे राजधानी के रौनक अग्रवाल का नाम भी है, जिन्हें 772 रैंक प्राप्त हुआ है। श्री रौनक ने जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट अनुभव के तहत इंटरव्यू की तैयारी की थी।

इस मॉक इंटरव्यू के पैनल में स्वयं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमान बिश्वरंजन थे। रिजल्ट की घोषणा होने पर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायत सीईओ स्वयं रौनक के लोधीपारा में स्थित निवास पहुंचे, मिठाई खिलाकर उन्हें और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी एवं शॉल पहनाकर विवेकानंद रचित ज्ञानयोग पुस्तक देकर सम्मान किया। कलेक्टर ने कहा कि यह हमारे पूरे जिले के लिए खुशी का क्षण है कि हमारे युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित हो रहें हैं। निश्चित ही सारे यूवाओं को प्रेरणा मिलेगी साथ ही भविष्य में बड़ी मात्रा में युवा यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में चयनित होेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में रौनक अग्रवाल ने जिला प्रशासन की पहल प्रोजेक्ट अनुभव के अंतर्गत अपना साक्षात्कार दिया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने अनुभव और सफलता की यात्रा साझा की थी। उनकी इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने रौनक अग्रवाल को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।