Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण, साय सरकार के कामकाज की तारीफ की…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने साय सरकार के काम-काज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है. सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है.

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है. राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है. 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है.

इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था. इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है. अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधायक आएंगे. छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा