Special Story

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तीन बारों के लाइसेंस निलंबित

Shiv Mar 17, 2026 1 min read

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में नियमों…

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

मनरेगा पर सियासत : विधानसभा घेराव पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले – गांधी के नाम पर राजनीति करती है कांग्रेस

Shiv Mar 17, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय, आदेश जारी …

Shiv Mar 17, 2026 1 min read

रायपुर। पंजीयन विभाग ने राजस्व संग्रह को ध्यान में रखते हुए…

March 17, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अपर कलेक्टर ने ली एलपीजी गैस वितरकों की समीक्षा बैठक, अस्पताल, वृद्धाश्रम सहित अन्य सामाजिक संस्थानों को गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर।  एलपीजी गैस से जुड़े मुद्दों को लेकर आज कलेक्टरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस हॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने जिले के एलपीजी वितरकों की बैठक ली। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में एलपीजी सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है। नियमानुसार उपभोक्ताओं को सिलेण्डर का वितरण किया जा रहा है। यह ध्यान रखें कि वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। साथ ही यदि कोई तत्व वितरण में बाधा पहुंचाता है या एजेंसी कार्यालय में नियम के विरूद्ध सिलेण्डर लेने की कोशिश या डिलिवरी मैन से दुर्व्यवहार करता है, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। श्री सिंह ने कहा कि सभी वितरक व्यवस्था बनाए रखें एवं किसी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस को सूचना दें। उन्होेंने कहा कि अस्पताल जैसे एम्स, मेकाहारा, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम एवं अन्य समाज कल्याण विभाग से जुड़े अन्य संस्थानों में भी गैस की पूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि वर्तमान स्थिति के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की लिमिट रखी गई है जिसके बाद की अगली बुकिंग की जा सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अभी नए कनेक्शन और सिंगल-डबल कनेक्शन लेने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आदेश आने पर रायपुर जिले के इंडेन डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विकास मरकाम ने आम उपभोक्ताओं से अपील की, कि पैनिक न हों जिले में इस समय पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है। एजेंसी के कार्यालय में पहुंचकर किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न करें, हमारे कार्यों में सहयोग करें। सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार सिलेण्डर दिया जाएगा। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक भूपेन्द्र मिश्रा सहित खाद्य विभाग के अधिकारी एवं जिले के एलपीजी वितरक उपस्थित थे।