Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर ने धूमधाम से मनाई स्वर्ण जयंती

रायपुर। रायपुर केरला समाजम् द्वारा 1974 में स्थापित आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर ने अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया। इस समारोह ने 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाते हुए शिक्षा, संस्कार और साक्षरता के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दोहराया।

बता दें कि आदर्श विद्यालय की स्वर्ण जयंती पर आयोजित यह विशेष कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। सुबह 10 बजे आयोजित पहले सत्र “मिलाप” में 1986 से 2023 तक के पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन हुआ। इस दौरान छात्रों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट किया और छात्र जीवन की यादें साझा कीं।

द्वितीय सत्र: “स्वर्णिमा” महोत्सव का शुभारंभ

द्वितीय सत्र शाम 5:00 बजे “स्वर्णिमा” महोत्सव का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और सुमधुर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि गिरीश चंदेल (चांसलर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) और विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय खंडेलवाल (जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर) रहे। रायपुर केरला समाजम् के वरिष्ठ अधिकारियों समेत अन्य विशेष अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान संस्था की प्राचार्या सुमन शानबाग और उनकी टीम ने किया।

“आदर्शिका” स्मारिका का विमोचन और छात्रों का सम्मान

समारोह के दौरान विद्यालय के 50 वर्षों की उपलब्धियों, स्मृतियों, और शैक्षिक योगदान को दर्शाती स्मारिका “आदर्शिका” का विमोचन किया गया। इसके बाद कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को उनके माता-पिता की उपस्थिति में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शिक्षा और संस्कार की परंपरा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्यालय ने 50 वर्षों तक अपनी श्रेष्ठ पहचान बनाए रखी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय खंडेलवाल ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की और कहा कि आधुनिक और पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों का संयोजन विद्यालय की सफलता का मुख्य आधार है। रायपुर केरला समाजम् के अध्यक्ष विनोद पिल्लई ने विद्यालय की सफलता का श्रेय संस्थापक सदस्यों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे आकर्षण

विद्यालय की प्राचार्या सुमन शानबाग ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें विद्यालय की शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

– “गोल्डन जुबली जर्नी स्किट” ने 1974 से 2024 तक की विद्यालय यात्रा को जीवंत किया।

– “मी एंड मॉम” में नर्सरी के बच्चों ने माता-पिता के प्रेम और त्याग को प्रस्तुत किया।

– “रिदम ऑफ़ केरला” और “भारत दर्शन” जैसे कार्यक्रमों ने भारतीय संस्कृति और विविधता को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया।

– “गणेश वंदना” और “शिव स्तुति” ने पारंपरिक भारतीय नृत्य और संगीत की झलक पेश की।

– “वुमेन एम्पावरमेंट” ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के जोशीले “भांगड़ा” नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

गौरतलब है कि प्रथम सत्र में धन्यवाद ज्ञापन मिनी फिलिप ने किया, जबकि पूरे महोत्सव का समापन संस्था के उपप्राचार्य के.के. उन्नीकृष्णन नायर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।