Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अदाणी फाउंडेशन ने गांवों में सतत् रूप में शुरू किया नशा उन्मूलन अभियान

सामुदायिक सहभागिता की पहल में आपसी परामर्श सहित कई गतिविधियों में कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी

उदयपुर।    अदाणी फाउंडेशन द्वारा अदाणी कौशल विकास केंद्र, साल्ही में नशा उन्मूलन हेतु एक कारगर अभियान बीते सप्ताह चलाया गया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पहल से सतत् रूप में चलने वाली इस अभियान की शुरुआत में परसा ईस्ट केते बासेन खदान के कर्मचारियों एवं परसा व साल्ही गांव के ग्रामीणों सहित कुल 87 लोगों ने भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शराब, तंबाखू इत्यादि जैसे कई नशायुक्त पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी की विद्या दीदी, संभव महिला मंच की सामाजिक कार्यकर्ता वंदना दत्ता, योग प्रशिक्षक अजय तिवारी, नशा मुक्ति केंद्र के प्रभारी सुरेंद्र साहू, सामाजिक कार्यकर्ता मंगल पांडे, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अनिल मिश्रा शामिल हुए। इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, सरगुजा के मानव संसाधन विभाग के क्लस्टर प्रमुख राम द्विवेदी और अदाणी विद्या मंदिर के प्राचार्य आशीष पांडे एवं अन्य प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दी। इस दौरान सुश्री विद्या दीदी ने शराब मुक्त जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रेरक बातें कही साथ ही समूह चर्चा में प्रतिभागियों को शामिल करने और शराब विरोधी संदेश को मजबूत करने के लिए व्यक्तिगत बातचीत सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल किया गया।

आरआरवीयूएनएल और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड अपने सामुदायिक सरोकारों के तहत स्वास्थ्य सहित शिक्षा और आजीविका उन्नयन में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देता है। जो कि समूह की सामाजिक सहभागिता के लिए सहयोगात्मक प्रयास की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।