Special Story

dummy-img

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूली बच्चों को कुत्ते का जूठा खाना खिलाने पर एक्शन, प्रधान पाठक व संकुल समन्वयक को नोटिस

रायपुर। बलौदा बाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों क़ो जूठा भोजन परोसने वाली महिला स्व सहायता समूह क़ो मध्यान्ह भोजन संचालन कार्य से पृथक कर दिया गया है.

एसडीएम पलारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में 28 जुलाई 2025 क़ो मध्यान्ह भोजन की पकी हुई सब्जी क़ो आवारा कुत्ते द्वारा जूठा कर देने तथा उक्त घटना की जानकारी बच्चों के द्वारा दिये जाने तथा शिक्षकों द्वारा भोजन नहीं परोसने हेतु कहने के बावजूद उक्त भोजन बच्चों क़ो परोस देने की घटना की शिकायत मिली। इस शिकायत की जाँच हेतु अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जाँच किया गया।

प्रारंभिक जांच में पाए गए तथ्य के आधार पर जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह क़ो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्हभोजन संचालन से अस्थायी रूप से पृथक कर दिया गया है तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लच्छनपुर में मध्यान्ह भोजन संचालन अस्थायी रूप से संस्था प्रमुख क़ो सौंपा गया है। सभी बच्चों का ऐहतिहात के लिए वैक्सीनेशन भी कराया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान पाठक को और संकुल समन्वय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।