Special Story

नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

नेशनल डिफेंस कॉलेज के प्रशिक्षु सैन्य और गैर सैन्य अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Shiv Mar 20, 2026 4 min read

रायपुर।   छत्तीसगढ़ की हमारी धरती सघन वन, प्राकृतिक संसाधन, खनिज…

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की खेती, पुलिस हिरासत में झारखंड का एक आरोपी

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही…

“बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026” का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में

“बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026” का आयोजन 22 मार्च को जगदलपुर में

Shiv Mar 20, 2026 1 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने और बस्तर की…

जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी

जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल…

अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

अब CBI करेगी 165 करोड़ के भिलाई यस बैंक घोटाले की जांच, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Shiv Mar 20, 2026 1 min read

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने 165 करोड़ रुपये के भिलाई यस बैंक…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध प्लाटिंग और तलाब पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 2 बोरिंग मशीन और 4 वाहन जब्त

रायपुर। रायपुर जिले में प्रशासन ने बुधवार को अवैध प्लाटिंग और तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की है. पहली कार्रवाई धरसीवां सहलील के परसुलीडीह ग्राम में अवैध प्लॉटिंग में हो रहे बोरिंग कार्य पर किया गया. वहीं दूसरी कार्रवाई पचपेड़ी नाका क्षेत्र के टिकरापारा में की गई, जहां एक सरकारी तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा था.

बोरिंग कार्य पर जिला प्रशासन की कार्रवाई

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में मंगलवार को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था. मौके पर धरसीवां तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए. जब्त वाहनों को विधानसभा थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. 

तालाब में अतिक्रमण का प्रयास

टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर मलबा डालकर अतिक्रमण की कोशिश की जा रही थी. जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और बुलडोजर चलाकर मलबा हटाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया. यह कार्रवाई राजस्व और नगर निगम की संयुक्त टीम ने की है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि और जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.