Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लापरवाही पर कार्रवाई : जल जीवन मिशन में देरी के चलते 234 कार्य निरस्त, समीक्षा के बाद की गई कार्रवाई

रायपुर-   समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर जल जीवन मिशन के 12 इकाईयों के 234 कार्यों को निरस्त कर दिया गया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा ने समीक्षा के दौरान ये कार्रवाई की है. राजेश सिंह राणा द्वारा जोनल कार्यालय, रायपुर अंतर्गत जिला रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी एवं गरियाबंद अंतर्गत क्रेडा द्वारा संचालित और क्रियान्वित जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाई मास्ट लाईट परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

बैठक में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कार्य को समय-सीमा में पूर्ण न कर पाने कारण 12 इकाईयों के 234 कार्य निरस्त किये गये. साथ ही सभी स्थापनाकर्ता इकाईयों को शीघ्रातिशीघ्र संयंत्रों की स्थापना गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिये गये. राज्य में सौर सुजला योजना, जल जीवन मिशन, सोलर हाई मास्ट, ऑनग्रिड, ऑफग्रिड सोलर पॉवर प्लांट एवं संचालन, संधारण के अंतर्गत स्थापित और स्थापनाधीन संयंत्रों की गुणवत्तापूर्वक स्थापना सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण सेल का गठन किया गया.

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा द्वारा सभी अधिकारियों एवं स्थापनाकर्ता इकाईयों को कतिपय कारणों से अकार्यशील सौर संयंत्रों को निर्धारित समय सीमा में सुधार कर कार्यशील करने के निर्देश दिये गये. ताकि हितग्राहियों को सौर संयंत्रों का सम्पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके. बैठक में प्रधान कार्यालय के शाखा प्रमुख, जोनल एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अभियंता और संबंधित जिला प्रभारियों के साथ परियोजनाओं से संबंधित सेवाकर्ता इकाई उपस्थित थे. मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा योजनाओं अंतर्गत कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई. साथ ही जिन स्थापनाकर्ता इकाई द्वारा संयंत्रों की स्थापना में विलम्ब किया जा रहा है उनसे विलम्ब के कारणों की समीक्षा की गई.

कुछ इकाईयों द्वारा परियोनाओं की क्रियान्वयन में फील्ड में आ रही कठिनाईयों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा को अवगत कराया गया जिस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा क्रेडा के जिला प्रभारियों को तत्काल संबंधित विभागो से समन्वय कर फील्ड मे आ रही कठिनाईयों को दूर करने के संबंध में निर्देश दिए गए.