Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कार्रवाई जारी, सट्टा खिलाते फिर दो युवक गिरफ्तार

रायगढ़- शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. साइबर सेल और पुलिस की टीम ने शहर में दो और युवकों को दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया है. बता दें कि रविवार को शहर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लिखते साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था.

अब एक बार फिर साइबर सेल और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढिमरापुर चौक पर 2 युवकों को दिल्ली और चेन्नई के मध्य आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते पकड़ा है. साथ ही एक आरोपी के पास से 15,000 रुपये नकद और करीब 42,000 रुपये का मोबाइल जब्त किया गया है. वहीं दूसरे आरोपी के पास 20,000 रुपये नकद और करीब 1 लाख 30 हजार रुपए का मोबाइल जब्त किया गया है.

ये दोनों आरोपी क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा पर पैसा लगाते पकड़े गए हैं. आरोपियों के मोबाइल में व्हाट्सएप पर क्रिकेट सट्टा खिलाने का लिंक भी मिला है. दोनों आरोपियों पर कोतवाली थाना में धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. दोनों कार्रवाई में पुलिस ने सट्टा में लगे कुल 2 लाख 7 हजार रुपये भी जब्त की है.