Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध धान संग्रहण पर कार्रवाई जारी, सत्यापन में मिलान नहीं होने पर 1.46 करोड़ के धान का कराया गया रकबा समर्पण

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में धान खरीदी के लिए जारी टोकन के अनुरूप धान की उपलब्धता की सघन जांच लगातार जारी है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एक संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 4685 क्विंटल धान, जिनकी कीमत 1.46 करोड़ रुपये आंकी गई है. धान का रकबा समर्पण कराया. यह कार्रवाई अवैध संग्रहण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई आखिरी दिन तक जारी रहेगी. कलेक्टर ने दलालों और बिचौलियों की गतिविधियों पर नज़र रखने और कार्रवाई करने के सख्त निर्देश संयुक्त टीम को दिए हैं.

जिले के खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बोदरी स्थित धान उपार्जन केंद्र बोडसरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार बोदरी द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 295 क्विंटल धान रकबा 14 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया. इसी प्रकार धान उपार्जन केंद्र सरवानी में 06 किसानों से 505 क्विंटल धान का 24 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया. तहसील मस्तूरी स्थित धान उपार्जन केंद्र किरारी का निरीक्षण नायब तहसीलदार मस्तूरी द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 130 क्विंटल धान रकबा 6. 2 एकड़ का रकबा समर्पण कराया गया.

धान उपार्जन केंद्र टिकारी में 236 क्विंटल धान लगभग 11.5 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया एवं धान उपार्जन केंद्र मल्हार में 160 क्विंटल धान लगभग 8 एकड़ रकबे का समर्पण कराया गया. तहसील सीपत स्थित धान उपार्जन केंद्र कौडिया का निरीक्षण तहसीलदार सीपत द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 177.60 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया. इसी प्रकार धान उपार्जन केंद्र कूकदा में 1379.2 क्विंटल धान विकय के लिए टोकन कटाया गया था. भौतिक सत्यापन में कम धान पाये जाने पर 639.2 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया. निरतू समिति में 1379.2 क्विंटल धान का टोकन कटा था. भौतिक सत्यापन में धान नहीं कम पाए जाने पर 654.4 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया.

तहसील तखतपुर स्थित धान उपार्जन केंद्र तखतपुर का निरीक्षण तहसीलदार तखतपुर द्वारा किया गया एवं मौके पर उपस्थित कृषकों के पास उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन उपरांत 165 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया. तहसील बेलगहना स्थित धान उपार्जन केंद्र आमागोहन का निरीक्षण एसडीएम कोटा द्वारा किया गया. जांच में पाया गया कि विगत 02 दिवस में 23 कृषकों द्वारा धान विक्रय के लिए टोकन कटाया गया था, जिनका भौतिक सत्यापन उपरांत 6.530 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया गया. इसी प्रकार धान उपार्जन केंद्र मिट्ठु नवागांव में 3.786 हेक्टेयर एवं धान उपार्जन केंद्र केंदा में 6.621 हेक्टेयर रकबे का समर्पण कराया गया. तहसील बिल्हा स्थित धान उपार्जन केंद्र मोहतरा का निरीक्षण नायब तहसीलदार बिल्हा द्वारा किया गया. आज दिनांक 22 जनवरी को 19 किसानों का 1414.80 क्विंटल धान का टोकन जारी किया गया था, जिसमें से 16 कृषकों द्वारा 1079.20 क्विंटल धान फड़ में लाया गया. शेष 317.6 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण कराया गया. इसी प्रकार उपार्जन केंद्र मुरकुटा में 25.8 क्विंटल धान के रकबे का समर्पण कराया गया.