Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

कोंडागांव।  पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी मामले में अनुशासनहीनता पाए जाने पर कोंडागांव एसपी ने तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया है. बता दें कि लापरवाही गांजा तस्करी के ओरापी सूरजा भतरा को जवान केशकाल से जगदलपुर केंद्रीय जेल ले जाए रहे थे. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला. एसपी वाय अक्षय कुमार ने अनुशासनहीनता पाए जाने पर आरक्षक बुधराम नेताम, आरक्षक विजय नेताम एवं आरक्षक हरेंद्र शोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया.

यह घटना बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. आरोपी केशकाल का रहने वाला है. बस्तर एएसपी ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा कि आमागुड़ा के पास पुलिस चाय पीने रुकी थी, इस दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया. कैदी ने आमागुड़ा के पास के जंगलों की ओर भागकर छिपने का प्रयास किया, पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर जंगल को चारों ओर से घेर लिया. बस्तर पुलिस के साथ मिलकर कोंडागांव पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है.