Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

झारखंड जेल से रायपुर लाए गए आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा

रायपुर। राजधानी रायपुर में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम झारखंड जेल में बंद घोटाले के दो अहम आरोपियों को रायपुर लेकर पहुंची। इन आरोपियों के नाम अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा बताए जा रहे हैं, जो ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी लंबे समय से झारखंड की जेल में बंद थे। रायपुर EOW की टीम ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर दोनों को रायपुर लाने में सफलता हासिल की। गुरुवार देर शाम उन्हें रायपुर लाया गया। अब शुक्रवार को इन्हें रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विशेष कोर्ट में पेशी, रिमांड की मांग करेगी EOW

EOW अधिकारियों ने बताया कि शराब घोटाले से जुड़े अहम बिंदुओं और पैसों के लेन-देन की जानकारी दोनों आरोपियों से पाई जानी है। इसीलिए कोर्ट से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान दोनों से कई और बड़े नामों के खुलासे की उम्मीद है। शराब घोटाले की जांच में पहले भी कई कारोबारी, अधिकारियों और शराब ठेकेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क को समझने और पैसों की हेराफेरी की परतें खोलने के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ बेहद जरूरी है।

ओम साईं बेवरेज कंपनी पर सवाल

अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर हैं। आरोप है कि कंपनी के जरिए शराब ठेकों और सप्लाई में अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया और करोड़ों रुपए के लेन-देन को अवैध रूप से अंजाम दिया गया। EOW को शक है कि इसी कंपनी के जरिए कई स्तरों पर अवैध कमाई को वैध ठिकाने तक पहुंचाया गया।

रायपुर लाए जाने पर बढ़ी हलचल

दोनों आरोपियों के रायपुर लाए जाने की खबर से राजनीतिक और कारोबारी में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान इनके बयान से शराब घोटाले में जुड़े और कई रसूखदार लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। EOW अधिकारियों का कहना है कि अब तक की जांच में इस घोटाले की परतें लगातार खुल रही हैं और नए-नए लिंक सामने आ रहे हैं। जांच में जुड़े सूत्रों का दावा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से चुप थे, लेकिन अब रिमांड पर पूछताछ में उनसे कई अहम जानकारियां निकल सकती हैं।

आज कोर्ट में पेशी

गौरतलब है कि शुक्रवार को दोनों आरोपियों को रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं EOW की टीम कोर्ट से दोनों को पुलिस रिमांड पर सौंपे जाने की अपील कर सकती है। इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर से रायपुर का बहुचर्चित शराब घोटाला सुर्खियों में आ गया है। अब सबकी नजरें शुक्रवार की कोर्ट की कार्यवाही और रिमांड पर होने वाली पूछताछ पर टिकी हुई हैं।