Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चौथिया जाने के दौरान हादसा, पिकअप पलटने से दर्जनभर लोग घायल

अभनपुर। राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर इलाके में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर लोग घायन हुए हैं। बताया जा रहा कि पिकअप में लगभग 45 लोग सवार थे। सभी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गोरबट्टी (आरंग) से बोरिद (पाटन) जा रहे, तभी यह हादसा हो गया.

यह हादसा मंगलवार शाम को अभनपुर-पाटन मार्ग पर चंडी मोड़ के आगे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वस्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, मवेशी को बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।