Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनाव ड्यूटी के दौरान हादसा : पेड़ से टकराई BSF जवानों से भरी बस, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

रायगढ़- छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 7 सीटों पर मतदान होना है. सभी सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. बस में कुल 32 जवान सवार थे. इस हादसे में 17 जवानों को चोटें आई है. वहीं 13 जवानों को खरोंच और मामूली चोट आई है, जिनका उपचार सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है. वहीं 4 जवानों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है. सभी जवानों की हालत खतरे से बाहर है.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के 32 जवान बस में सवार होकर मतदान केंद्रों का मुआयना करने निकले थे. वे धरमजयगढ़ के सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित छूही पहाड़ के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे. वापसी के समय चाल्हा गांव के समीप कमोसिन डाण्ड के पास बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई.

एसपी ने बताया, इस हादसे में बस में सवार 17 जवान चोटिल हुए हैं, जिनमें से 4 जवानों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है. वहीं बाकी 13 जवानों को मामूली खरोंच एवं चोट आई है, इनका इलाज सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में चल रहा है. सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है.