Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB की एक ही दिन में दूसरी कार्रवाई, भू-अभिलेख विभाग में पदस्थ अनुरेखक को 6600 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है।  सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में एसीबी की टीम ने दबिश देकर दो सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सूरजपुर में भू-अभिलेख विभाग में पदस्थ अनुरेखक को किसान से 6600 रुपए लेते पकड़ा गया।

सूरजपुर में अनुरेखक गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के संयुक्त कार्यालय परिसर में एसीबी की 10 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुरेखक प्रमोद नारायण को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने एक किसान को नक्शा उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। किसान ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। तय समय पर जैसे ही अनुरेखक ने 6600 रुपए की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी और पंच गवाहों की मौजूदगी में सत्यापन किया गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी की सतर्कता से बढ़ा भरोसा

छत्तीसगढ़ में एसीबी द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप मचा है। अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि कोई उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग करता है, तो तुरंत इसकी शिकायत एसीबी हेल्पलाइन पर करें।इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकारी कामकाज में रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया में दोनों आरोपियों को क्या सजा मिलती है।