Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में ACB का बड़ा एक्शन: कोंडागांव में पेंशन के लिए घूस लेते बाबू गिरफ्तार, इधर अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर कमिश्नर और क्लर्क दबोचे गए

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अलग-अलग जिलों में बड़ी छापेमार कार्रवाई की है. कोंडागांव में जहां एक रिटायर्ड शिक्षक से पेंशन के नाम पर रिश्वत मांगी गई, वहीं अंबिकापुर में हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर और बाबू को एक ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा गया है.

पेंशन के लिए बुजुर्ग को सता रहा था बाबू 

कोंडागांव के बीईओ (BEO) कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन शुरू कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर काट रहे थे. बाबू सतीश सोढ़ी ने इस काम के बदले बुजुर्ग से 40 हजार रुपये की मांग की थी. थकहार कर पीड़ित ने ACB में मामले की शिकायत की, जिसके बाद ACB जगदलपुर की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया.

पुरानी आदतों से बाज नहीं आ रहा विभाग: हैरानी की बात यह है कि इसी बीईओ कार्यालय में एसीबी की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले क्लर्क पंचम लाल देवांगन और जयंती देवांगन पर भी भ्रष्टाचार के मामले में गाज गिर चुकी है.

अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर कमिश्नर और बाबू भी गिरफ्तार

दूसरी बड़ी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में हुई. यहां एसीबी की टीम ने संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि कमिश्नर ने एक ठेकेदार से काम के बदले 50 हजार रुपये की मांग की थी. एसीबी ने दबिश देकर दोनों को मौके पर ही धर दबोचा. फिलहाल दोनों आरोपियों को दफ्तर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.