Special Story

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

धर्मांतरण कानून पर सियासत : बैज ने कहा- वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहती है BJP

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुए धर्मांतरण कानून को लेकर प्रदेश…

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में आएगी तेजी

Shiv Mar 20, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 फरवरी 2004 को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण…

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

रिश्वतखाेर नगर पंचायत का लेखापाल गिरफ्तार, चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

Shiv Mar 20, 2026 2 min read

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की…

March 20, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CSEB ग्रामीण कार्यालय में ACB का छापा, जेई, एई और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के ग्रामीण कार्यालय में छापा मारकर तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह रिश्वत एचटी लाइन विस्तार (HT Line Expansion) के लिए एक उपभोक्ता से मांगी गई थी पर उपभोक्ता रिश्वत देना नहीं चाहते थे। बिना रिश्वत के काम नहीं करने पर परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय बिलासपुर में मामले की शिकायत की थी।

ACB को शिकायत मिली थी कि संबंधित अधिकारी काम के एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। केमिकल युक्त नोटों के साथ प्रार्थी को रिश्वत देने बिजली ऑफिस में भेजा। जैसे ही सीएसईबी ग्रामीण कार्यालय में रिश्वत ली गई वैसे ही एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्यालय के बाहर तैनात टीम ने कार्यालय में छापा मारा। छापेमारी में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और कंप्यूटर ऑपरेटर को 35 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। एसीबी तीनों से कार्यालय में पूछताछ कर रही है।