Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सूर्यकांत तिवारी और रोशन चंद्राकर समेत 4 आरोपियों का नार्को टेस्ट कराएगी ACB-EOW, स्पेशल कोर्ट से मांगी अनुमति

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कथित 500 करोड़ रुपये के कोयला घोटाला मामले में ACB-EOW आरोपी सूर्यकांत तिवारी और कस्टम मीलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर समेत 4 लोगों का नार्को टेस्ट करवाएगी. इसके लिए एजेंसी ने विशेष कोर्ट में आवेदन भी प्रस्तुत कर दिया है. मामले की अगली सुनवाई दो दिन बाद 16 अक्टूबर को होगी.

बता दें कि ACB-EOW ने जिन आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की है, उनमें कोल घोटाले का किंगपिन माना जाने वाला सूर्यकांत तिवारी, सूर्यकांत का छोटा भाई रजनीकांत तिवारी, सूर्यकांत के साथ काम करने वाला निखिल चंद्राकर और कस्टम मीलिंग के आरोपी रोशन चंद्राकर का नाम शामिल है.

क्या है कोयला घोटाला मामला ?

छत्तीसगढ़ में कथित 500 करोड़ रुपये के कोयला घोटाला मामले में लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया था. आरोप है कि कोयला परिवहन के दौरान कोयला व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था. खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने इसके लिए 15 जुलाई 2020 को आदेश जारी किया था. इसके लिए सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी. पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया था.