Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB/EOW का 21 स्थानों पर छापा, 19 लाख नगद समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

रायपुर- छत्तीसगढ़ में ACB/EOW ने आबकारी मामले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की. ईओडब्लू ने 21 स्थान पर छापा मारा, जिसमें नगदी 19 लाख रुपए बरामद किया गया. वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए हैं.

आबकारी मामले में ACB/EOW ने रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 01, बिलासपुर में 04 इस प्रकार कुल 21 स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली. तलाशी पर लगभग 19 लाख रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोड़ों के आभूषण, बैंकों में करोड़ों के निवेश के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है.

बताया जा रहा कि इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई. छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे.