Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को किया गिरफ्तार…

रायपुर- आबकारी घोटाला मामले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई में तेज लाते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. त्रिपाठी के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज हो चुका है. इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है. 

जानकारी के मुताबिक, दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है, जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है. अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है.

कई अहम पदों पर रहे त्रिपाठी

बता दें कि एपी त्रिपाठी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे. उस समय भी इनकी सेवा आबकारी विभाग में ली गई थी. सरकार बदलने के बाद भूपेश बघेल सरकार में एपी त्रिपाठी की रवानगी की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन अचानक त्रिपाठी को आबकारी विभाग के नीति नियंता के रूप में विशेष सचिव पद पर बैठा दिया गया.