Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ACB ने पटवारी और सहायक को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, सीमाकंन के बदले मांगे थे 5 लाख रुपए

मुंगेली। एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी और उसके सहायक को किसान से सीमांकन के एवज में एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है. 

जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी ने जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसके बदले में राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. लंबी-चौड़ी मांग से परेशान किसान ने 19 नवंबर 2024 को बिलासपुर एसीबी में शिकायत की थी.

एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान पटवारी ने चार लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति जताई, जिसके बाद आज एक लाख रुपए देने के लिए पटवारी जायसवाल के पास पहुंचा. पटवारी ने किसान को अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुर को देने के लिए कहा गया. इसके बाद मुंगेली पटवारी कार्यालय में सहायक को रिश्वत लेने के साथ पटवारी को भी एसीबी द्वारा पकड़कर एक लाख रुपए वसूल किया गया.

मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.