Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महादेव सट्टा एप पर ACB का एक्शन जारी, भिलाई में चार ठिकानों पर छापेमारी, दो को लिया हिरासत में…

दुर्ग। महादेव सट्टा एप मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/ ईओडब्ल्यू की टीम प्रदेश भर में कार्रवाई कर रही है. इसके लिए प्रदेश भर में 16 टीमों के माध्यम से छापामार कार्रवाई कर रही है. सोमवार को दुर्ग जिले में भी चार स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए एसीबी ने न्यू खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला निवासी विश्वजीत राय और अतुल को हिरासत में लिया है. 

महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद दुर्ग जिले के महादेव सट्टा एप के मनी लॉन्ड्रिंग करने वालों और सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल से संबंधित लोगों पर निगरानी रखी जा रही है. एसीबी की टीम ने सोमवार को भिलाई में फरीदनगर स्थित मोहम्मद सद्दाम के निवास पर भी छापामार कार्रवाई की, लेकिन निवास पर ताला लगा मिला. इसके पहले भी मोहम्मद सद्दाम के निवास पर ईडी की टीम ने छापामार कार्यवाई की थी.

वहीं भिलाई नगर निगम के एक पार्षद के भाई के निवास पर भी एसीबी की टीम ने कार्रवाई की. लेकिन एसीबी की टीम को यहां भी सफलता हाथ नहीं लगी. यह पूरी कार्यवाई एसीबी के निदेशक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई.

हिरासत में लिया गया विश्वजीत रॉय

न्यू खुर्सीपार निवासी विश्वजीत रॉय जिम चलाने का काम करता था, जो पिछले कुछ महीनों से बंद है. महादेव एप के मामले में पूछताछ के बाद एसीबी की टीम ने विश्वजीत को हिरासत में लिया है. वहीं उसके साथी अतुल को भी विश्वजीत की निशानदेही पर हिरासत में लिया गया है. इस पूरी कार्रवाई की स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगी. पत्रकारों के सवाल पूछे जाने के बाद पुलिस ने अपने स्तर पर जानकारी लेनी शुरू की, लेकिन इसमें मीडिया को जवाब देने के लिए कुछ नहीं था.