Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अबूझमाड़ मुठभेड़ अपडेट : 2 महिला समेत 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव को लेकर पहुंचे जवान, सर्चिंग में हथियारों का जखीरा भी बरामद

कांकेर। उत्तर अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद मारे गए 5 नक्सलियों के शव लेकर जवानों की टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंची. सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से INSAS राइफल, SLR राइफल, 12 बोर की 3 राइफलें और BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं.

यह मुठभेड़ 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे उस समय शुरू हुई, जब डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी.

जवान घायल, स्थिति सामान्य

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है.

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हुए इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 5 नक्सलियों को ढेर किया और सभी के शवों को हथियार के साथ बरामद कर लिया है. मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है.