Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना पड़ा भारी, 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया शो-कॉज नोटिस

रायपुर।   गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. संबंधितों को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है. कलेक्टर ने नोटिस का निर्धारित समयावधि में संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.

गौरतलब है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत 25 जनवरी मतदान दल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. सेमरा, पेंड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में कुल 42 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक समेत विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं.